दुखद: घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, हुई दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन नरभक्षी गुलदार किसी न किसी बच्चे या बुजुर्ग या महिला को अपना निवाला बना लेता है। आज फिर जनपद पौड़ी में बुधवार को श्रीनगर क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में रहने वाली लक्ष्मी देवी पुरी(55) पत्नी […]

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन नरभक्षी गुलदार किसी न किसी बच्चे या बुजुर्ग या महिला को अपना निवाला बना लेता है।

आज फिर जनपद पौड़ी में बुधवार को श्रीनगर क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में रहने वाली लक्ष्मी देवी पुरी(55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी जंगल में घास लेने जा रही थी।इसी बीच जंगल में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना के बाद ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और वन विभाग को सूचना दी। इधर घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts