एसआईटी का बड़ा एक्शन: देहरादून के वरिष्ठ अधिवक्ता और एक अन्य रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में गिरफ्तार

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में एसआईटी ने देहरादून के वरिष्ठ अधिवक्ता देवराज तिवारी और सहारनपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय के बाइंडर को गिरफ्तार किया है।  रजिस्ट्री फर्जीवाड़े मामले एसआईटी लगातार कार्यवाही कर रही हैं।आरोपी हुमायूं को एसआईटी एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, समीर कामयाब को क्लेमेनटाउन स्थित मृतक डीके मित्तल की जमीन के फर्जी […]

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में एसआईटी ने देहरादून के वरिष्ठ अधिवक्ता देवराज तिवारी और सहारनपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय के बाइंडर को गिरफ्तार किया है। 

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े मामले एसआईटी लगातार कार्यवाही कर रही हैं।आरोपी हुमायूं को एसआईटी एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, समीर कामयाब को क्लेमेनटाउन स्थित मृतक डीके मित्तल की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये में बेचने के आरोप में दबोचा जा चुका है।रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में अब तक कुल 19 गिरफ्तारी की जा चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक,आरोपितों ने भूमाफिया समीर कामयाब (पूर्व में गिरफ्तार) और बिजनौर निवासी हुमायूं परवेज के साथ मिलकर देहरादून की कई जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं, इसी में माजरा स्थित रक्षा मंत्रालय की 55 बीघा और क्लेमेनटाउन में करीब 5 बीघा भूमि शामिल है। 

इन भूमि की रजिस्ट्री 11 व्यक्तियों के नाम कर आरोपियों ने करीब 3 करोड़ रुपये प्राप्त किए, जिसे सहारनपुर के जे एंड के बैंक में जमा कराया गया। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts