दुखद: बार एसोसिएशन सचिव की सड़क हादसे में मौत

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना खटीमा के वरिष्ठ अधिवक्ता व खटीमा बार एसोशियेशन के सचिव छतर सिंह सैला की खटीमा नदन्ना बाईपास में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।  वरिष्ट अधिवक्ता की मृत्यु के समाचार से पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है। पूरे मामले के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता व खटीमा बार एसोसिएशन के सचिव […]

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना

खटीमा के वरिष्ठ अधिवक्ता व खटीमा बार एसोशियेशन के सचिव छतर सिंह सैला की खटीमा नदन्ना बाईपास में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। 

वरिष्ट अधिवक्ता की मृत्यु के समाचार से पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है।

पूरे मामले के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता व खटीमा बार एसोसिएशन के सचिव छतर सिंह सैला अपने पुत्र के साथ दो पहिया वाहन से अपनी रिश्तेदारी गौहर पटिया से अपने घर खटीमा को लौट रहे थे।

इसी दौरान नदन्ना बाईपास में डंपर ट्रक से उनका वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया, जिसमे अधिवक्ता छतर सिंह सैला व उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए ।

स्थानीय लोगो द्वारा 108 आपात सेवा को सूचना पर दोनो घायलों को खटीमा उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।जिससे डॉक्टरों ने जांच उपरांत खटीमा बार सचिव छतर सिंह सैला को मृत घोषित कर दिया।जबकि उनके घायल पुत्र का इलाज उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

बार सचिव छतर सिंह सैला की आकस्मिक मृत्यु के समाचार से अधिवक्ताओं सहित खटीमा इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

वही चकरपुर चौकी पुलिस द्वारा डंपर ट्रक को चकरपुर चौकी में खड़ा कर दिया गया है।खटीमा नागरिक अस्पताल के चिकित्सक वीपी सिंह ने सड़क दुर्घटना में वरिष्ट अधिवक्ता की मृत्यु की पुष्टि कर पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही है।

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts