बड़ी खबर: यहां वन विभाग ने पकड़े देवदार के 52 अवैध नग

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी  चकराता । चकराता वन प्रभाग के कनासर रेंज के अंतर्गत कोटी गांव में  सेव के बगीचे से वन विभाग की टीम ने देवदार के 52 अवैध नग बरामद किए। वन विभाग की टीम ने नगों को जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी। बताते चले कि व्यापक पैमाने में अवैध कटान […]

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी 

चकराता । चकराता वन प्रभाग के कनासर रेंज के अंतर्गत कोटी गांव में  सेव के बगीचे से वन विभाग की टीम ने देवदार के 52 अवैध नग बरामद किए। वन विभाग की टीम ने नगों को जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।

बताते चले कि व्यापक पैमाने में अवैध कटान की शिकायत के बाद विभाग ने एक माह पूर्व कनासर रेंज के अंतर्गत मशक, बिंनसौन,  गांव के घरों और छानियों से सैकड़ो कैल और देवदार के नग बरामद किए थे। 

जिस पर वन विभाग की टीम ने 21 लोगों के खिलाफ अवैध पातन मामले में वन अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया था।

लेकिन एक माह का समय बीतने बावजूद दोषियो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी जताई। 

सूत्रों बताते हैं कि आरोपी सफेदपोश नेताओं के दरबार में अपने को बचाने में लगातार ऐड़ी चोटी का जोर लगाकर आंकाओं के दरबार में हजारी दे रहे हैं। 

मामले को लेकर एसीएफ मुकुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच वन मंत्री के आदेश पर एसआईटी को सौंप गई है। उन्होंने कहा कि 21 लोगों के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। वही दूसरी और सेब के बगीचे  से बरामद अवैध नग के मामले को लेकर जांच की जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts