एजुकेशन अपडेट: कक्षा 3 से 12वीं तक की परीक्षाओं का बदला पेटर्न। साल में होंगी मात्र चार परीक्षाएं

उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में कक्षा तीन से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की अब हर महीने मासिक परीक्षा की जगह पर साल में चार परीक्षाएं होंगी। दो परीक्षाएं अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले और दो अर्द्धवार्षिक के बाद होंगी।शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। […]

उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में कक्षा तीन से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की अब हर महीने मासिक परीक्षा की जगह पर साल में चार परीक्षाएं होंगी।

दो परीक्षाएं अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले और दो अर्द्धवार्षिक के बाद होंगी।शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

शिक्षा निदेशक ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि कक्षा 3 से 5वी तक के छात्रों की पहली परीक्षा मई महीने में मासिक परीक्षा के स्थान पर पहली इकाई परीक्षा होगी।इसके बाद अगस्त में दूसरी इकाई परीक्षा होगी।

अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद नवंबर व दिसंबर में तीसरी और चौथी परीक्षा होगी।

इसी तरह कक्षा छह से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं की अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले मई व अगस्त में परीक्षा होगी, जबकि दो अन्य परीक्षाएं नवंबर व दिसंबर में होगी।

वहीं, कक्षा 11वीं एवं 12 वीं के छात्रों की पहली परीक्षा जुलाई एवं दूसरी परीक्षा अगस्त में होगी। अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद तीसरी परीक्षा नवंबर व चौथी दिसंबर में होगी।

 निर्देश में अधिकारियों को कहा गया कि मासिक, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं तय समय में कराई जाएं

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts