बड़ी खबर: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मुख्य सरगना केपी सिंह की जेल में संदिग्ध मौत। खड़े हुए गंभीर सवाल!

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मुख्य सरगना केपी सिंह (कंवर पाल)की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अब केपी सिंह जो मुख्य सरगना और इस फर्जीवाड़े मामले की अहम कड़ी था ,उनकी मौत से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। हालांकि, मामला अभी भी संदिग्ध बना हुआ […]

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मुख्य सरगना केपी सिंह (कंवर पाल)की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अब केपी सिंह जो मुख्य सरगना और इस फर्जीवाड़े मामले की अहम कड़ी था ,उनकी मौत से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। हालांकि, मामला अभी भी संदिग्ध बना हुआ है। 

केपी सिंह की मौत रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। क्योंकि, अब तक रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के जितने भी प्रकरण सामने आए हैं, उसमें केपी सिंह और अधिवक्ता कमल विरमानी का ही अधिकतर नाम सामने आया है। 

केपी सिंह सहारनपुर जेल में बंद था और 08 सितंबर को दून पुलिस उसे बी-वारंट पर दून भी लाई थी। यहां उससे रजिस्ट्री फर्जीवाड़े पर तमाम साक्ष्य पुलिस ने बरामद किए गए थे। 

हालांकि अब देखने वाली बात तो यह होगी कि रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में मुख्य सरगना की मौत के बाद कौन सा मोड़ आता है। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts