ऋषिकेश गोलीकांड : यूपी और राजस्थान के युवकों ने ऋषिकेश में सरेआम चलाई गोली , आरोपी अरेस्ट

ऋषिकेश में शुक्रवार रात 9:00 बजे एक युवक ने विवाद होने पर हवाई फायर झोंक दी।गुंडागर्दी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना चंद्रभागा पुल की बतायी जा रही है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने ऋषिकेश कोतवाल चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया था कि आज […]

ऋषिकेश में शुक्रवार रात 9:00 बजे एक युवक ने विवाद होने पर हवाई फायर झोंक दी।गुंडागर्दी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना चंद्रभागा पुल की बतायी जा रही है।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने ऋषिकेश कोतवाल चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया था कि आज 12:00 तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाए अन्यथा दोनों ही लोग स्वयं ही पुलिस लाइन में अपनी आमद करा ले और उनके स्थान पर किसी नई की तैनाती की जाएगी । 

इस बीच सूचना मिल रही हैं कि,ऋषिकेश पुलिस ने सभी आरोपी अरेस्ट कर लिए है। यह पश्चिमी यूपी और राजस्थान के रहने वाले हैं । आज दोपहर 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

मामले के अनुसार,कल 20 अक्टूबर शुक्रवार को रात 9 बजे जब कैलाश गेट के सामने से एक वाहन गुजर रहा था,जिसमे बैठे युवक ने वहां खड़े स्थानीय युवक विवेक की तरफ थूका,जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और वाहन में बैठे युवक हॉकी और डंडों के साथ बाहर निकल आए और सड़क पर हंगामा करने लगे। 

जिसके बाद एक युवक ने विवेक की तरफ फायर झोंक दिया,जिससे अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक जिस युवक विवेक पर फायर झोंकने का प्रयास किया गया वह स्थानीय व्यापारी बताया जा रहा है, इस घटनाक्रम के बाद कार में बैठे युवक फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार में बैठे युवक श्रीनगर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में हालिया चुनावों में कैंपेन से आ रहे थे। इनमे से एक युवक का नाम समरजीत और दूसरे का दिलीप बुरान बताया जा रहा है जोकि यूपी और राजस्थान के रहने वाले हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts