पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ थाने मे दी तहरीर। बताया जान को खतरा

October 22, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ थाने मे दी तहरीर। बताया जान को खतरा
ShareShareShare

थराली 

गिरीश चंदोला 

नारायणबगड़ विकासखंड मे विवादों का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला इसी विकास खंड मे हाल ही मे हुयी बीडीसी बैठक से जुड़ा है।

जहाँ नारायणबगड विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी के खिलाफ उनके ही सदन मे जुनेर क्षेत्र पंचायत सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल सिंह बिष्ट ने थाना थराली मे तहरीर दी है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल सिंह बिष्ट ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे लिखा है कि ब्लॉक प्रमुख नेगी द्वारा 19 अक्टूबर को आयोजित बीडीसी बैठक मे खुद की सीट से उठकर उन्हे बाहर आने को कहा और जान से मारने की धमकी दी ।क्षेत्र पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल ने मामले मे थाना थराली को तहरीर दी है।

वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल सिंह बिष्ट बताया कि उनके द्वारा बीडीसी बैठक मे सोलर लाइट की निविदा का मामला उठाया गया, इसके साथ ही कई अन्य मुद्दे जो आमजन से जुड़े हो उनके बारे मे सवाल करने पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर सदन के माध्यम से देने की बजाय सदन से बाहर आकर धमकी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि आये दिन ब्लॉक प्रमुख द्वारा उन्हे सवाल उठाने पर धमकियां दी गयी, जिसके बाद खुद की सुरक्षा को लेकर उन्होंने थाना थराली मे तहरीर दी है।

वहीं इस प्रकरण पर ब्लॉक प्रमुख् नारायणबगड़ यशपाल नेगी ने इन सारे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ जानबूझकर ये सोची समझी साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिस सदन मे सवाल जवाब करने पर धमकी देने का क्षेत्र पंचायत सदस्य ने उनके उपर आरोप लगाया है उस सदन मे अकेले वे ही नहीं बल्कि खंड विकास अधिकारी ,जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत कई अधिकारी ओर कर्मचारी मौजूद थे ।

उन्होंने कहा कि जब सदन मे आयुर्वेद के चिकित्साधिकारी से सवाल जवाब चल रहे थे तभी क्षेत्र पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल बिष्ट द्वारा सोलर लाइट निविदा का मामला उठाया गया,जिस पर उनके द्वारा उनसे कहा गया कि वे क्रमवार विभाग का नंबर आने पर कुछ देर रुकने और स्वास्थ्य विभाग से सदन के सदस्यों के सवाल जवाब खत्म होने पर अपने सवाल रखें, इसके आलावा सदन के भीतर उनकी और क्षेत्र पंचायत सदस्य की कोई बातचीत नही हुयी।

ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी ने मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप निराधार हैँ और सोची समझी रणनीति के तहत उनके खिलाफ जानबूझकर उनकी छवि को बदनाम करने के लिए ऐसी मनगढंत तहरीरे गढ़ी जा रही है।

वहीं शिकायती तहरीर पर थानाध्यक्ष थराली देवेंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले मे क्षेत्र पंचायत सदस्य जुनेर पृथ्वीपाल बिष्ट द्वारा एक लिखित तहरीर थाना थराली को दी गयी है । 

थानाध्यक्ष थराली ने बताया कि उक्त प्रकरण मे तथ्यों की जाँच की जाएगी और जांच मे यदि तथ्य सही पाए जाते हैँ तो संबंधित मामले मे आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही अमल मे लायी जाएगी।


Previous Post

बड़ी खबर: उपभोक्ताओं को 26 करोड़ वापस करेगा ऊर्जा निगम

Next Post

सियासत: जानिए आखिर क्यों हैं अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक को लेकर बीजेपी में नाराजगी

Next Post
सियासत: जानिए आखिर क्यों हैं अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक को लेकर बीजेपी में नाराजगी

सियासत: जानिए आखिर क्यों हैं अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक को लेकर बीजेपी में नाराजगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: दून में चौकी प्रभारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..
  • हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी के 29 मामले में मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!