हादसा (दुखद) – खाई में गिरी आदि कैलाश से लौट रही जीप। छ: लोग लापता

आदि कैलाश से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की टैक्सी नेशनल हाईवे पर गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसे के समय टैक्सी में छह लोग सवार थे।  पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन मंगलवार देर रात तक लापता यात्रियों का कोई सुराग नहीं पता चला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिथौरागढ़ के […]

आदि कैलाश से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की टैक्सी नेशनल हाईवे पर गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसे के समय टैक्सी में छह लोग सवार थे। 

पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन मंगलवार देर रात तक लापता यात्रियों का कोई सुराग नहीं पता चला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिथौरागढ़ के धारचूला-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त गाड़ी में चालक सहित छह यात्री सवार थे। हादसे के बाद सभी छह लोग लापता हैं।

बताया जा रहा है कि लापता पांच लोग आदि कैलाश दर्शन का वापस लौट रहे थे। घटना के पांच घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी लापता लोगों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार को धारचूला तहसील मुख्यालय से 23 किमी दूर पांगला तंपा मंदिर के समीप हुआ।

स्थानीय एक व्यक्ति गुंजी से अपने टैक्सी में पांच आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला के लिए रवाना हुआ। दोपहर एक बजे के करीब 57 किमी दूरी तय करने बाद टैक्सी अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर दूर खाई में गिर कर काली नदी किनारे पहुंच गई।
पीछे से आ रहे दूसरे वाहन में सवार लोगों ने घटना की जानकारी किसी तरह प्रशासन को दी। बाद में पांगला पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों, एसएसबी के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। आशंका लगाई जा रही है छह लोगों की मौत हो गई होगी। हालांकि, अभी तक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts