गुड न्यूज: इस अस्पताल में जल्द शुरू होगी ई.एस.आई.एस. सेवा । कर्मचारियों में खुशी का माहौल

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं (स्पेशलिटी सेवाओं में) दोबारा जल्द शुरू करने जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य हुई फाइनल वार्ता के बाद यह निर्णय हुआ है। श्री महंत इन्दिरेश […]

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं (स्पेशलिटी सेवाओं में) दोबारा जल्द शुरू करने जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य हुई फाइनल वार्ता के बाद यह निर्णय हुआ है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब सामान्य उपचार की सेवाओं के लिए भी ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के लिए सेवा शुरू होने के रास्ते खुल गए हैं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने दी। 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि कि लंबे समय से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान न हो पाने के कारण अस्पताल में ई.एस.आई.एस. के लाभार्थियों का उपचार बंद था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वर्तमान में केवल सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के अन्तर्गत ई.एस.आई.सी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के लाभार्थी लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

 मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि पूर्व की भांति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार सेवा शीघ्र शुरू हो रही हैं। उच्च पदाधिकारियों की बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि ई.एस.आई.एस. अस्पताल के लंबित बिलों के भुगतान को जल्द जारी करेगा। कर्मचारी संगठनों ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दोबारा ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के उपचार की सेवा शुरू होने का स्वागत कर खुशी व्यक्त की है। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा शुरू होने से योजना के लाभार्थियों को एक छत के नीचे सम्पूर्ण इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबन्धन ने ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। इस खबर से फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Also Read This

एक्शन: भगवान के घर चोरी पड़ी भारी,हुआ गिरफ्तार। जानिए चोरी का कारण 

देहरादून: राजधानी देहरादून के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी के मामले का डालनवाला पुलिस ने 48 घंटे...

एक्शन: उत्तराखंड में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार। पुलिस के सामने उगला सच, वजह जानकर चौंक जाएंगे

देहरादून: उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले आरोपी जसप्रीत सिंह को देहरादून...

Related Posts