बिग ब्रेकिंग: इन्हें बनाया UKPSC का नया कार्यवाहक अध्यक्ष, देखें आदेश

सरकार के द्वारा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद पर फिलहाल कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। प्रदेश सरकार के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के उप सचिव आलोक कुमार सिंह द्वारा एक अधिसूचना जारी करते हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में रिक्त अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति के […]

सरकार के द्वारा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद पर फिलहाल कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश सरकार के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के उप सचिव आलोक कुमार सिंह द्वारा एक अधिसूचना जारी करते हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में रिक्त अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति के पदभार ग्रहण करने तक अध्यक्ष पद के पद दिए कर्तव्यों का पालन किए जाने के लिए डॉक्टर रवि दत्त गोदियाल सदस्य उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को नामित किया गया है।

गौरतलब है कि, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग मीडिया और विपक्ष के निशाने पर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष जगमोहन सिंह राणा का कार्यकाल 26 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो गया।

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts