हाईकोर्ट न्यूज: यहां सड़कों में हुए अतिक्रमण को हटाने मामले में सरकार से मांगा विस्तृत जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने शांतिपुरी और जवाहर नगर की सड़कों में हुए अतिक्रमण को हटाने संबंधी जनहित याचिका में सरकार से विस्तृत जबाव पेश करने को कहा है । याचिका की अगली सुनवाई 18 दिसम्बर को होगी ।       मामले के अनुसार उधम सिंह नगर जिले में शांतिपुरी खमिया नम्बर-1 निवासी पूरन सिंह […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने शांतिपुरी और जवाहर नगर की सड़कों में हुए अतिक्रमण को हटाने संबंधी जनहित याचिका में सरकार से विस्तृत जबाव पेश करने को कहा है । याचिका की अगली सुनवाई 18 दिसम्बर को होगी ।

      मामले के अनुसार उधम सिंह नगर जिले में शांतिपुरी खमिया नम्बर-1 निवासी पूरन सिंह चौहान ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि वर्ष 1960-61 में हुए बंदोबस्ती के नक्शों में शांतिपुरी क्षेत्र की पांच सड़कें दर्शायी गई हैं। वर्तमान में इनमें से एक सड़क गायब है और चार अन्य सड़कें जो 22 फिट की थी वो अब केवल 8 से 10 फिट ही रह गई हैं। ये सड़कें दोनों तरफ से अतिक्रमण कर कब्जा ली गई हैं। क्षेत्र के नहरों और तालाबों में भी अतिक्रमण किया गया है, जिससे आमजन को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही हैं । 

      कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार से अतिक्रमण के सम्बंध में विस्तृत जबाव दाखिल करने के निर्देश दिए हैं ।

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts