ब्रेकिंग: वन विभाग ने जब्त किए देवदार के 19 अवैध नग

1 नवम्बर 2023 बड़कोट । नीरज उत्तराखंडी  अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की कुथनौर रेंज में वन विभाग के कर्मियों द्वारा की गई छापेमारी कार्रवाई  में  देवदार के उन्नीस  अवैध नग  बरामद किये गये। वन विभाग ने आरोपी  के विरुद्ध वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी व्यक्ति  फरार है। रेंज कार्यालय […]

1 नवम्बर 2023 बड़कोट ।

नीरज उत्तराखंडी 

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की कुथनौर रेंज में वन विभाग के कर्मियों द्वारा की गई छापेमारी कार्रवाई  में  देवदार के उन्नीस  अवैध नग  बरामद किये गये।

वन विभाग ने आरोपी  के विरुद्ध वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी व्यक्ति  फरार है।

रेंज कार्यालय से जारी  प्रेस नोट के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की प्रभागीय वनाधिकारी डॉ अभिलाषा सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने कुथनौर रेंज के अंतर्गत ग्राम किमडार (बडियाड़ ) में अवैध वन सम्पदा के विरुद्ध छापेमारी व तलाशी के दौरान देवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह रावत ग्राम किमडार  के घर से 19 नग अवैध देवदार के बरामद किये गये ।

नग बरामदगी के दौरान आरोपी व्यक्ति घर से गायब  मिला। आरोपी  के विरुद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है वही लकड़ी के नगों को जब्त कर  दिया गया है ।

 वन विभाग की टीम में रेंज अधिकारी, शिव प्रसाद गैरोला, सुभाष चंद्र घिल्डियाल, क्यू आर टी टीम लीडर शेखर राणा, वन दरोगा जयदेव रावत, सुनीता चौहान, विजलिया,भगवान सिंह राणा, अतोल चौहान, जयदेव सरपाल , वन वीट अधिकारी सुनील गुंसाई, सहित अन्य वनकर्मी शामिल थे !

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts