पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : फर्जी मुकदमे में बा इज्जत बरी हुए आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद जैन। सरकार ने वापस लिया केस

November 2, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर  : फर्जी मुकदमे में बा इज्जत बरी हुए आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद जैन। सरकार ने वापस लिया केस
ShareShareShare

वन विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे कर्मचारी अधिकारियों का आरटीआई के माध्यम से पर्दाफाश करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद जैन पर दर्ज मुकदमा कोर्ट ने वापस कर दिया है।

  गौर तलब है कि 27 अगस्त 2016 को देहरादून वन प्रभाग में कार्यरत शफीक अहमद नाम के एक फॉरेस्ट गार्ड ने उनको साजिश रच कर एक झूठे मुकदमे में फंसा दिया था। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वन विभाग में नौकरी कर रहे सफीक अहमद ने नेहरू कॉलोनी थाने में प्रार्थना पत्र दिया था कि आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद जैन उससे  पैसे की मांग कर रहा है और पैसा ना देने पर केस करने की धमकी दे रहा है। इसी तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाने ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया, और उनको जेल भेज दिया।

  लेकिन मामले में कोई दम न मिलने पर उत्तराखंड सरकार के अभियोजन विभाग ने इस केस को वापस लेने के लिए प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

 न्यायालय ने प्रार्थना पत्र को जनहित और सद्भावना में सुनिश्चित करते हुए तथा केस में कोई दम न पाते हुए जनहित में यह मुकदमा वापस ले लिया।

बड़ा सवाल अभी अधूरा

 अहम सवाल यह भी है कि आरटीआई एक्टिविस्ट खिलाफ तो मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया लेकिन वन विभाग के जो बीट अधिकारी के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्रों से नियुक्ति पाने के दस्तवेजी सबूत थे, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद जैन ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा और इस तरह के उत्पीड़न के बाद वह और मजबूती से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे।

ये था मामला

विनोद जैन द्वारा आईटीआई में खुलासा किए जाने के बाद वन आरक्षी शफीक अहमद को फर्जी दस्तावेजों से नौकरी लगने पर वन विभाग ने जांच बिठाई थी। जांच मे पुष्टि होने पर उसे 11मार्च 2019 को बर्खास्त कर दिया गया था। इस वन आरक्षी के पास पद पर नियुक्ति हेतु ना तो निर्धारित शैक्षिक योग्यता थी और ना ही कोई दूसरे दस्तावेज।

 यहां तक कि उसने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र बनाकर उनके आधार पर नियुक्ति प्राप्त की थी। उसके साथ ही साथ जालसाजी करके अधिकारियों को भी गुमराह किया गया था।

 लेकिन इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। सवाल यह है कि यदि जालसाजों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही कार्यवाही की जाएगी तो भला भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज कौन उठाएगा !


Previous Post

गुड न्यूज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गुरुवार से ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू

Next Post

बड़ी खबर: कर्मचारियों को 5 माह से वेतन नहीं और वन विभाग के मुखिया ने ऑफिस मे लगाई 5 लाख की टेबल, 2 लाख के पर्दे

Next Post
बड़ी खबर: कर्मचारियों को 5 माह से वेतन नहीं और वन विभाग के मुखिया ने ऑफिस मे लगाई 5 लाख की टेबल, 2 लाख के पर्दे

बड़ी खबर: कर्मचारियों को 5 माह से वेतन नहीं और वन विभाग के मुखिया ने ऑफिस मे लगाई 5 लाख की टेबल, 2 लाख के पर्दे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • हाईकोर्ट सख्त: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर SSP से मांगी रिपोर्ट। अभद्र पोस्टों की जांच के निर्देश..
  • बड़ी खबर : गोल्डन कार्ड धारकों की परेशानी जल्द होगी दूर। स्वस्थ मंत्री ने दिए सख्त निर्देश..
  • अपराध : तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म। आरोपी गिरफ्तार ..
  • हाइकोर्ट न्यूज: हेलीकॉप्टर लीज घोटाले में 9.5 लाख रुपये लौटाने का आदेश..
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!