ब्रेकिंग: विजिलेंस ने सिपाही को ₹5000 की रिश्वत लेते दबोचा

उत्तराखंड के हरिद्वार से आज एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।हरिद्वार के कनखल थाने में तैनात एक सिपाही को विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  दो पक्षों के विवाद मामले में सिपाही ने रिश्वत की मांग की थी जिसकी शिकायत किसी ने विजिलेंस को कर […]

उत्तराखंड के हरिद्वार से आज एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।हरिद्वार के कनखल थाने में तैनात एक सिपाही को विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

दो पक्षों के विवाद मामले में सिपाही ने रिश्वत की मांग की थी जिसकी शिकायत किसी ने विजिलेंस को कर दी।

विजिलेंस ने जांच के बाद जब मामला सही पाया गया तब विजिलेंस ने आज सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि कनखल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे, जबकि पांच लोगों से पांच हजार रुपये की मांग की थी।

विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। सिपाही की गिरफ्तारी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Also Read This

एक्शन: भगवान के घर चोरी पड़ी भारी,हुआ गिरफ्तार। जानिए चोरी का कारण 

देहरादून: राजधानी देहरादून के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी के मामले का डालनवाला पुलिस ने 48 घंटे...

एक्शन: उत्तराखंड में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार। पुलिस के सामने उगला सच, वजह जानकर चौंक जाएंगे

देहरादून: उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले आरोपी जसप्रीत सिंह को देहरादून...

Related Posts