बड़ी खबर : दीपावली में निकला खनन माफिया का दीवाला, प्रशासन ने अवैध खनन कर रहे पांच डंपर और एक जेसीबी मशीन किया सीज,खनन माफियाओं में दहशत

अनुज नेगी पौड़ी।सतपुली प्रशासन को कल देर रात एक बड़ी कामयाबी मिली है,कल देर रात को उपजिलाधिकारी सतपुली अबरार अहमद को सूचना मिली कि आधी रात 12 बजे को खनन माफिया सतपुली के नजदीक नायर नदी में भारी मात्रा अवैध रूप से खनन कर रहे थे, जिसके बाद आधी रात को तहसीलदार सतपुली सुधा डोबाल […]

अनुज नेगी

पौड़ी।सतपुली प्रशासन को कल देर रात एक बड़ी कामयाबी मिली है,कल देर रात को उपजिलाधिकारी सतपुली अबरार अहमद को सूचना मिली कि आधी रात 12 बजे को खनन माफिया सतपुली के नजदीक नायर नदी में भारी मात्रा अवैध रूप से खनन कर रहे थे, जिसके बाद आधी रात को तहसीलदार सतपुली सुधा डोबाल मौके पर पहुँची,ओर अवैध रूप से खनन कर रहे पांच डंपर और एक जेसीबी मशीन को सीज किया गया,जिसके बाद खनन माफियाओं में दहशत फैली हुई है। 

आपको बतादे लंबे लंबे समय से नायर नदी में अवैध खनन से खनन माफिया चांदी काट रहे थे, वही नायर नदी में अवैध खनन से भी प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे थे,जिसके बाद प्रशासन अब हरकत में आया और बड़ी कार्यवाही की है।

वही उपजिलाधिकारी सतपुली अबरार अहमद का कहना है कि अब अवैध खनन करने वालो पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

एक्शन: भगवान के घर चोरी पड़ी भारी,हुआ गिरफ्तार। जानिए चोरी का कारण 

देहरादून: राजधानी देहरादून के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी के मामले का डालनवाला पुलिस ने 48 घंटे...

एक्शन: उत्तराखंड में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार। पुलिस के सामने उगला सच, वजह जानकर चौंक जाएंगे

देहरादून: उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले आरोपी जसप्रीत सिंह को देहरादून...

Related Posts