UKSSSC: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी आसान, तैयारियां शुरू

उत्तराखंड में समूह-ग भर्तियों के लिए होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और आसान बनाने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है।  UKSSSC ऑनलाइन आवेदन के साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया को भी और आसान बना देगा। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने […]

उत्तराखंड में समूह-ग भर्तियों के लिए होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और आसान बनाने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। 

UKSSSC ऑनलाइन आवेदन के साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया को भी और आसान बना देगा।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वैसे तो पहले से ही काफी सरल है, लेकिन इसे अभ्यर्थियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर निकाला गया है।

बताया कि अभिलेख सत्यापन के समय अभ्यर्थियों के अपलोड डॉक्यूमेंट में कुछ दिक्कतें आती हैं। इन्हें भी दूर किया जा रहा है। आयोग ने अभी तक जो भर्तियां निकाली हैं, उनकी ऑनलाइन प्रक्रिया अपने स्तर से ही की है। आगामी भर्तियों के लिए वे और कोशिश करने में जुटे हैं कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और सरल हो जाए। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी पेश न आए। 

 

Also Read This

बड़ी खबर: अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त । उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की समीक्षा बैठक

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण, अवैध प्लॉटिंग और अनियमित विकास गतिविधियों के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर...

एक्शन: भगवान के घर चोरी पड़ी भारी,हुआ गिरफ्तार। जानिए चोरी का कारण 

देहरादून: राजधानी देहरादून के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी के मामले का डालनवाला पुलिस ने 48 घंटे...

Related Posts