हादसा (दुखद): जीप हादसे में आठ की मौत की पुष्टि। दो गंभीर घायल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ओखलकांडा में जीप हादसे में 8 सवारियों की मृत्यु हो गई है, जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशासन, पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की गैरमौजूदगी में स्थानीय लोगों ने रैस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। 

       नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डालकन्या और छीखान के समीप एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई। पिकअप में कुल10 से 11 लोग सवार थे जिनमे से 8 की मृत्यु की पुष्टि आपदा प्रबंधन विभाग ने कर दी है जबकि दो घायलों का इलाज चलने की जानकारी दी जा रही है।  घटनास्थल दूर होने के कारण जिला प्रशासन और रैस्क्यू टीमें घटनास्थल पर देर से पहुंच सकी। 

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित कर सवेरे 8 बजे पतलोट से कुछ दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है। उस पिकअप में काफी लोग सवार थे। इसकी सूचना थाना खनस्यूँ को दे दी गयी है। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। आपदा प्रबंधन विभाग से उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार वाहन में मिले यात्रियों में से 8 की मौत हो गई है जबकि दो की गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। 

शुरुवाती दौर में हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में मिले थे। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत अन्य लोगों ने हादसे में दुख जताया है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts