हादसा (दुखद) : भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत चार की मौत

उत्तराखंड के रूद्रपुर से अयोध्या की और जाती बारात की एक कार का यूपी के सीतापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। ये हादसा नेशनल हाईवे-24 पर खैराबाद थाना क्षेत्र के भगौतीपुर के पास हुआ।बताया जा रहा हैं कि कार के रॉन्ग साइड आने की वजह से हादसा हुआ। हादसे में पिता-पुत्र समेत 4 लोगों […]

उत्तराखंड के रूद्रपुर से अयोध्या की और जाती बारात की एक कार का यूपी के सीतापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया।

ये हादसा नेशनल हाईवे-24 पर खैराबाद थाना क्षेत्र के भगौतीपुर के पास हुआ।बताया जा रहा हैं कि कार के रॉन्ग साइड आने की वजह से हादसा हुआ।

हादसे में पिता-पुत्र समेत 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सीमेंटेड पाइप लदा ट्रक कार के ऊपर जा गिरा।

गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक बारात अयोध्या की ओर जा रही थी, इसी दौरान हाईवे पर बारात की ही एक कार गलत दिशा की तरफ जाने लगी।उसकी सामने से सीमेंटेड पाइप से भरे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

इसके बाद ट्रक और सीमेंटेड पाइप कार के ऊपर जा गिरे. कार में सवार सभी 4 लोग जिनमें लेखराज, रामदास, अंकुर और सोनू कार में दबकर बुरी तरह घायल हो,उन्हें क्रेन की मदद से पुलिस काफी देर बाद निकाल पाई।  चारों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

Also Read This

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की रिकवरी पर लगा ब्रेक। फिर आई गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, 29 जून 2026। पिछले दो कारोबारी सत्रों से लगातार रिकवरी दिखा रहे सोना और चांदी के दामों पर सोमवार को ब्रेक लग...

बिग ब्रेकिंग: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई

काशीपुर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Establishment) की टीम ने सोमवार को...

Related Posts