ब्रेकिंग: Uksssc की एक और बड़ी अपडेट। पढ़िए ..

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, संवीक्षक, सुपरवाईजर (केवल महिलाओं के लिए) (पद कोड-122, 187, 190, 296, 485, 513, 520, 526, 550, 599, 604, 641/29/2020) के रिक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी पुनर्परीक्षा दिनांक 09 जुलाई, 2023 को आयोजित की गई।

लिखित परीक्षा के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में अभिलेख सत्यापन हेतु चयनित अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची, विज्ञप्ति संख्या 159 दिनांक 21 जुलाई, 2023 के द्वारा आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई।

औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन व पदों की वरीयता चयन का कार्य आयोग कार्यालय में दिनांक 16 अगस्त, 2023 से 13 सितंबर, 2023 तक किया गया।

अभिलेख सत्यापन के उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा दी गई वरीयता के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में संबंधित विभागों को चयन संस्तुति प्रेषित किये जाने हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के 28 अभ्यर्थियों एवं दिव्यांग श्रेणी के 02 अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों में कमियाँ परिलक्षित होने के कारण उक्त 30 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन होने तक इन अभ्यर्थियों को छोड़ते हुए अर्ह 865 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु प्रकाशित कर दी गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts