बड़ी खबर: इग्नू परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट। राज्य में बने 17 परीक्षा केंद्र

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2023 की सत्रांत परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होगी और आगामी नौ जनवरी तक चलेगी।  हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। किसी कारण से जिनके पास हॉल टिकट नहीं होगा उन्हें भी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिल सकेगा। परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया गया […]

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2023 की सत्रांत परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होगी और आगामी नौ जनवरी तक चलेगी। 

हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। किसी कारण से जिनके पास हॉल टिकट नहीं होगा उन्हें भी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिल सकेगा।

परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थियों के पास हॉल टिकट न होने पर तभी प्रवेश दें जब सूची और उपस्थिति पत्रक में उनके नाम मौजूद हों।

अगर आपके पास भी हॉल टिकट नहीं है तो विश्वविद्यालय की वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।इन परीक्षा केंद्रों में कुल 48544 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

साथ ही परीक्षार्थियों के पास विश्वविद्यालय, सरकार की ओर से जारी वैध फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है।

परीक्षा केंद्र:

देहरादून में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डोईवाला, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डाक पत्थर और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज माल देवता के नाम शामिल हैं। देहरादून जिला में भी परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। 

देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, अगस्त्यमुनि, गोपेश्वर, श्रीनगर, कोटद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Also Read This

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की रिकवरी पर लगा ब्रेक। फिर आई गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, 29 जून 2026। पिछले दो कारोबारी सत्रों से लगातार रिकवरी दिखा रहे सोना और चांदी के दामों पर सोमवार को ब्रेक लग...

बिग ब्रेकिंग: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई

काशीपुर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Establishment) की टीम ने सोमवार को...

Related Posts