गुड न्यूज: अब महिला होमगार्डों को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश, पढ़िए …

सूबे में अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की तरह ही अब महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।  होमगार्ड विभाग की सिफारिश पर शासन ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। ऐसे में अब महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हाल ही में आईजी […]

सूबे में अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की तरह ही अब महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। 

होमगार्ड विभाग की सिफारिश पर शासन ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। ऐसे में अब महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हाल ही में आईजी केवल खुराना की ओर से पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की तरह महिला होमगार्डों के लिए भी शासन से मातृत्व अवकाश की सिफारिश की गई थी।

सिफारिश के दौरान बताया गया था कि महिला सिपाही की तरह महिला होमगार्डों का भी आमजन की सुरक्षा और विभाग के अन्य कार्यों में अहम योगदान रहता है। महिला हाेमगार्ड भी पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ड्यूटी देती हैं। इस कारण महिला होमगार्डों को भी महिला सिपाही की तरह ही मातृत्व अवकाश मिलना चाहिए। 

शासन ने आईजी केवल खुराना की सिफारिश को गंभीरता से लिया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश प्रदान करने की अनुमति दे दी है।सूबे में छह हजार से अधिक महिला और पुरुष होमगार्ड हैं। 

मातृत्व अवकाश के दौरान महिला होमगार्डों का वेतन नहीं कटेगा। उन्हें मातृत्व अवकाश का पूरा वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मातृत्व अवकाश के दौरान उच्चाधिकारी महिला होमगार्ड के कुशलक्षेम की भी जानकारी लेंगे।

Also Read This

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की रिकवरी पर लगा ब्रेक। फिर आई गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, 29 जून 2026। पिछले दो कारोबारी सत्रों से लगातार रिकवरी दिखा रहे सोना और चांदी के दामों पर सोमवार को ब्रेक लग...

बिग ब्रेकिंग: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई

काशीपुर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Establishment) की टीम ने सोमवार को...

Related Posts