पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों की लड़ाई जारी। बुधवार को भी होगी सुनवाई

December 5, 2023
in उत्तराखंड
हाईकोर्ट ब्रेकिंग: विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों की लड़ाई जारी। बुधवार को भी होगी सुनवाई
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में सुनवाई की। मामले में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने सुनवाई कल बुधवार को भी जारी रखी है।

आज मामले में बर्खास्त कर्मचारियों की तरफ से सर्वोच्च न्यायलय के वरिष्ठ अधिवक्ता देवीदत्त कामथ, पूर्व महाधिवक्ता वी.बी.एस.नेगी और अधिवक्ता रवींद्र बिष्ट ने पैरवी की।     

  मामले के अनुसार अपनी बर्खास्तगी के आदेश को बबीता भंडारी, भूपेंद्र सिंह बिष्ठ, कुलदीप सिंह समेत कुल 102 अन्य ने एकलपीठ में चुनौती दी। 

याचिकाओ में कहा गया है कि विधानसभाध्यक्ष ने लोकहित को देखते हुए उनकी सेवाएं 27, 28 व 29 सितम्बर 2022 को समाप्त कर दी।

बर्खास्तगी आदेश मे उन्हें किस आधार पर किस कारण हटाया गया इसका उल्लेख कहीं नहीं किया गया है और न ही उन्हें सुना गया। जबकि उन्होंने सचिवालय में नियमित कर्मचारियों की तरह ही काम किया है। 

एक साथ इतने कर्मचारियों को बर्खास्त करना लोकहित नही है, यह आदेश विधि विरुद्ध है। विधानसभा सचिवालय में 396 पदों पर बैक डोर नियुक्तियां 2001 से 2015 के बीच में भी हुई हैं, जिनको नियमित किया जा चुका है। याचिकाओ में कहा गया है कि 2014 तक हुई तदर्थ नियुक्त कर्मचारियों को चार वर्ष से कम की सेवा में नियमित नियुक्ति दे दी गई लेकिन उन्हें 6 वर्ष के बाद भी नियमित नहीं किया। अब उन्हें हटा दिया गया। पूर्व में उनकी नियुक्ति को 2018 में जनहित याचिका दायर कर चुनौती दी गयी थी, जिसमे न्यायालय ने उनके हित में आदेश देकर माना था कि उनकी नियुक्ति वैध है। जबकि नियमानुसार छः माह की नियमित सेवा करने के बाद उन्हें नियमित किया जाना था।

 


Previous Post

बिग न्यूज: 14 दिसंबर तक फ्री में ऐसे अपडेट करें अपना आधार कार्ड, पढ़िए…

Next Post

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई। सरकार को नोटिस

Next Post
हाईकोर्ट न्यूज़ : विधायक की हत्या में चौथा आरोपी भी हुआ बाइज्जत बरी

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई। सरकार को नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश। गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
  • शानदार पहल: सौड़-सांकरी गांव में पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ ‘पर्यावरण जन जागृति अभियान’। 10,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य
  • शहीद हवलदार रामचंद्र सिंह की प्रतिमा का एनएसजी अधिकारियों की उपस्थिति में अनावरण। गांव ने दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीशों ने किया वृक्षारोपण
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!