ब्रेकिंग: हाईकोर्ट ने किए उच्च न्यायिक सेवा के कई जजों के तबादले । देखें …

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने बुधवार को उच्च न्यायिक सेवा के कई न्यायधीशों के स्थान्तरण कर दिए। प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय व पूर्व जिला जज नैनीताल नरेंद्र दत्त को बागेश्वर का जिला जज बनाया गया है।      उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में प्रमुख सचिव […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने बुधवार को उच्च न्यायिक सेवा के कई न्यायधीशों के स्थान्तरण कर दिए। प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय व पूर्व जिला जज नैनीताल नरेंद्र दत्त को बागेश्वर का जिला जज बनाया गया है।

     उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय नरेंद्र दत्त को बागेश्वर का जिला जज बनाया गया है। बागेश्वर के जिला जज राजीव खुल्बे को प्रमुख न्यायाधीश परिवार न्यायालय देहरादून बनाने की संस्तुति शासन से की है । ऋषिकेश के अपर जिला जज द्वितीय विजय लक्ष्मी विहान को नैनीताल का अपर जिला जज द्वितीय बनाया गया है। यह पद भी अबतक रिक्त था। देहरादून के प्रमुख न्यायाधीश परिवार न्यायालय नितिन शर्मा को प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय बनाये जाने की संस्तुति की गई है। रुद्रपुर के परिवार न्यायालय की न्यायाधीश नीतू जोशी को काशीपुर लेबर कोर्ट का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है । रुद्रपुर की द्वितीय अपर जिला जज शादाब बानो को रुद्रपुर का जज परिवार न्यायधीश बनाया गया है ।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts