अजब- गजब: यहां स्कूल के बच्चों से कार्यक्रम में बंटवा रहे थे चाय। अभिभावक नाराज

बाजपुर  ब्यूरो रिपोर्ट/ विशाल सक्सेना  लगातार हम बात करते हैं कि पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया,लेकिन उत्तराखंड के स्कूलों से जो तस्वीर सामने आ रही हैं उनसे ऐसा तो बिल्कुल नहीं लगता कि उत्तराखंड के बच्चों को पढ़ाने में किसी का भी ध्यान नही है। क्योंकि सारा ध्यान तो स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करके […]

बाजपुर 

ब्यूरो रिपोर्ट/ विशाल सक्सेना 

लगातार हम बात करते हैं कि पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया,लेकिन उत्तराखंड के स्कूलों से जो तस्वीर सामने आ रही हैं उनसे ऐसा तो बिल्कुल नहीं लगता कि उत्तराखंड के बच्चों को पढ़ाने में किसी का भी ध्यान नही है। क्योंकि सारा ध्यान तो स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों से चाय बंटवाने पर लगा हुआ है।

दरअसल मामला बाजपुर क्षेत्र के गांव महेशपुरा स्थित राजकीय विद्यालय परिसर का हैं।

यहां सोमवार को  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों की चाय बांटने की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है ।

गजब तो यह है कि कार्यक्रम में शिक्षा ,ग्राम्य, पशुपालन सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे,लेकिन किसी अधिकारी ने वाकये पर गौर नही किया।

साथ ही इस मामले में अभिभावकों ने नाराजगी जताई हैं।

गांव महेशपुरा स्थित विद्यालय परिसर में टेंट लगा कर भारत संकल्प यात्रा के तहत जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों ने समस्या बताई ।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे यूनिफॉर्म में चाय बांटते नजर आए, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चों से चाय बंटवा कर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। जबकि मौके पर भाजपा नेता गौरव शर्मा,  वीडीओ बीसी जोशी, एवीडिओ सुरेश पंत एवं तमाम आलाअधिकारी मौके पर मौजूद थे,लेकिन इस बात पर किसी ने कोई टिप्पणी नही की।

जबकि बसंत जोशी वीडिओ का कहना है बच्चों से चाय बंटवाने का मामला उनके संज्ञान में नही है यदि ऐसा हुआ है तो गलत है। इस मामले की शिकायत कराई जाएगी तो जांच कराई जाएगी।

अब सवाल खड़ा होता है कि आखिर बच्चों से चाय बंटवाने के काम किया किसने, क्या इस मामले की जांच हो भी पाएगी या नहीं!

और अगर उत्तराखंड के स्कूलों में ऐसे ही चलता रहा तो आखिर उत्तराखंड कैसे आगे बढ़ेगा!

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts