बड़ी खबर : यहां अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका टीम व्यापारीयों से भिड़ी। जमकर हुआ हंगामा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में नगर पालिका कर्मचारियों और बाजार व्यवसायियों के बीच गरमागरम कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत पुलिस को बताई।नैनीताल में इनदिनों नगर पालिका की तरफ से एक टीम बनाकर फड़ व्यवसायियों और दुकानदारों की दुकानों को तय सीमा तक करने की मुहिम चल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में नगर पालिका कर्मचारियों और बाजार व्यवसायियों के बीच गरमागरम कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत पुलिस को बताई।
नैनीताल में इनदिनों नगर पालिका की तरफ से एक टीम बनाकर फड़ व्यवसायियों और दुकानदारों की दुकानों को तय सीमा तक करने की मुहिम चल रही है। आज शाम जब नगर पालिका की तरफ से टीम मल्लीताल के बड़ा बाजार क्षेत्र में गई तो दुकान के बाहर अतिक्रमण और प्रोजेक्शन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का मुक्की की नौबत आ गई। नगर पालिका कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने उनके साथ हाथापाई की जबकि व्यापारियों का कहना है कि कर्मचारियों ने उनको धमकाया और गलत बातें कही। अब विवाद कोतवाली तक पहुंच गया है और कोतवाली के बाहर व्यापारियों, कर्मचारियों और तमाशबीनों की भारी भरकम भीड़ एकत्रित हो गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद भी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत करने में जुट गए। व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करने की धमकी दी है। नगर पालिका की तरफ से तहरीर नहीं देने के बाद व्यापारी अधिशासी अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए हैं।व्यापारी सुहेल और कर्मचारी कमल के मध्य हुई इस घटना का अभीतक कोई हल नहीं निकला है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts