नैनीताल में युवक गहरे नाले में गिरा, पुलिस और लोकलों ने रैस्क्यू किया। अस्पताल ने रैफर किया…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग पर सेल टैक्स कार्यालय के समीप एक युवक 25 मीटर गहरे नाले में गिर गया। नैनीताल के तल्लीताल में हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में टैक्सी स्टैंड के समीप एक 44 वर्षीय युवक नशे की हालत में 25 मीटर गहरे नाले में जा गिरा। […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग पर सेल टैक्स कार्यालय के समीप एक युवक 25 मीटर गहरे नाले में गिर गया।
नैनीताल के तल्लीताल में हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में टैक्सी स्टैंड के समीप एक 44 वर्षीय युवक नशे की हालत में 25 मीटर गहरे नाले में जा गिरा। घटनास्थल पर मौजूद टैक्सी चालकों ने युवक के गिरने की सूचना तल्लीताल पुलिस को दी।कांस्टेबल अमित गहलोत अन्य साथियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से के घायल युवक को 108 एंबुलेंस में स्थानीय बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के कारण युवक को हल्द्वानी के हायर सेंटर रैफर कर दिया। घायल युवक पटवाडांगर के देवीधुरा गांव का निवासी इंदर सिंह बर्गली बताया जा रहा है।

#रैफर

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts