हल्द्वानी ब्रेकिंग : रामलला मंदिर निर्माण में पं.गोविंद बल्लभ पंत ने निभाई अहम भूमिका,CM योगी ने किया पंत परिवार को सम्मानित

रिपोर्टर मुकेश कुमार -हल्द्वानी: अयोध्या में श्री राम मंदिर तैयार हो चुका है मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है । हजारों की संख्या में रोजाना मंदिर में लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं ।अयोध्या में जिस जगह पर श्रीराम का भव्य मंदिर बन कर तैयार हुआ है, इतिहास और जानकारों की […]

रिपोर्टर मुकेश कुमार -हल्द्वानी:

अयोध्या में श्री राम मंदिर तैयार हो चुका है मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है ।

हजारों की संख्या में रोजाना मंदिर में लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं ।अयोध्या में जिस जगह पर श्रीराम का भव्य मंदिर बन कर तैयार हुआ है, इतिहास और जानकारों की की माने तो जिस जगह पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है वहां पर वर्ष 22 जनवरी 194 9 में भगवान राम लला की मूर्ति प्रगति हुई थी और कुछ लोगों ने उसको मस्जिद का नाम दिया था लेकिन तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत के दृढ़ संकल्प ने विवादित जगह से मूर्ति को नहीं हटने दिया और आज भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है।

जानकारों की माने तो पंडित गोविंद बल्लभ की दृढ़ शक्ति और प्रधानमंत्री का संकल्प का नतीजा है कि आज अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाकर तैयार है।

  गौर हैं कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत, संयुक्त प्रांत के प्रधान मंत्री 1937-1939, यूपी के पहले मुख्यमंत्री 1947-1954 को तात्कालिक प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने गोविंद बल्लभ पंत को विवादित जगह से मूर्ति हटाने के टेलीग्राफिक संदेश और निर्देश के बाद भी उन्होंने अपना दृढ़ संकल्प को नहीं बदला और उस स्थान से रामलला की मूर्ति को नहीं हटाया ।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत को बेहतर कार्य शैली और बेहतर प्रशासक के रूप में जाने जाते थे,जिसके चलते उनको भारत रत्न की उपाधि दी गई।

 

वही बर्ष 2021 में उसी स्थान पर अयोध्या में रामलला का आशीर्वाद लेने के लिए पंडित पंत की पुत्रवधू नैनीताल लोकसभा के पूर्व सांसद सुश्री इला पंत, और उनके पोते सुनील मंदिर जाकर रामलला की दर्शन भी कर चुके हैं।
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ की विकास कार्यों और बेहतर प्रशासन के तौर पर जाने जाते था जिसका नतीजा है कि आज करोड़ देशवासियों गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोविंद बल्लभ पंत की बहू पूर्व नैनीताल सांसद सुश्री इला पंत जी को भगवान श्री राम की प्रतिमा देखकर सम्मानित भी कर चुके हैं।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज: उपनल और आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि की रिकवरी पर रोक। सरकार को दिए अहम निर्देश

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी विभागों में उपनल (UPNL) और अन्य आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत...

अजब-गजब(वीडियो): डेढ़ साल से नहीं बाटी डाक। पोस्टमैन के कमरे से मिली आमजन के महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरी चार बोरियां

चमोली: गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड के तुंगेश्वर क्षेत्र से डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

Related Posts