न्याय मांगने गोल्ज्यू के दरबार में पहुंचा वयस्क गुलदार।
हुआ घोड़ाखाल मंदिर के कैमरे में कैद।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के प्रसिद्ध घोड़ाखाल मंदिर में एक गुलदार प्रार्थना करने पहुंचा। वो कुछ देर न्याय के देवता के दरबार मे रुका और फिर धीमे कदमों से निकल गया। ये नजारा वहां लगे सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया। नैनीताल जिले में भवाली के घोड़ाखाल मंदिर परिसर स्थित न्याय के देवता गोल्ज्यू मंदिर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के प्रसिद्ध घोड़ाखाल मंदिर में एक गुलदार प्रार्थना करने पहुंचा। वो कुछ देर न्याय के देवता के दरबार मे रुका और फिर धीमे कदमों से निकल गया। ये नजारा वहां लगे सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया।
नैनीताल जिले में भवाली के घोड़ाखाल मंदिर परिसर स्थित न्याय के देवता गोल्ज्यू मंदिर में एक वयस्क गुलदार घूमता हुआ सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है। बीते रोज तड़के सवेरे के इस वीडियो में गुलदार मंदिर परिसर में घूमता हुआ गोल्ज्यू देवता के मंदिर के पास जाकर एक पल के लिए रुकता है मानो वो कुछ प्रार्थना कर रहा हो। इसके बाद वो बेशुमार घंटियों वाले खुले क्षेत्र से गुजरता हुआ बाहर को निकलता दिख रहा है। वीडियो 29 जनवरी की सवेरे 3:44 का है। चारों तरफ जंगल और सैनिक स्कूल की सीमा से घिरे मंदिर में गुलदार कुछ देर रुकने के बाद बाहर चला गया। ठंड के मौसम और सी.सी.टी.वी.की बढ़ती व्यवस्थाओं के चलते तमाम पाहदी और मैदानी क्षेत्रों में गुलदार के दिखने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंदिर समिति ने वन विभाग से अब इस गुलदार को परिसर से दूर रखने की मांग की है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts