ऐतिहासिक डी.एस.ए.की कार्यकारिणी चयनित। खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के 141 वर्ष पुराने डी.एस.ए.मैदान में कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें अनिल गड़िया सचिव, भुवन बिष्ट उप सचिव और बी.एस.मेहता उपाध्यक्ष चुने गए। प्रशासक एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चयनित किया गया।
नैनीताल के डी.एस.ए.की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी वंदना सिंह के आदेशों पर प्रशासक एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी ने आज डी.एस.ए. सभागार में आम बैठक आयोजित की। डी.एस.ए.के लगभग सभी पंजीकृत क्लबों के दो दो सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। कुछ समय तक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के सुझावों के बाद प्रशासक द्वारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इसमें उपाध्यक्ष के लिए बी.एस.मेहता, महासचिव के लिए अनिल गाड़िया, उप सचिव के लिए भुवन बिष्ट को निर्विरोध चुना गया। इसके बाद विभिन्न खेलों के लिए सचिव हॉकी आलोक चौधरी, सचिव फुटबॉल पवन खड़ायत, सचिव क्रिकेट रवि जोशी, सचिव एथलेटिक्स गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव बास्केटबॉल हरीश जोशी, सचिव वॉलीबॉल शैलेन्द्र बर्गली और
सचिव इंडोर गेम्स के लिए वीरेंद्र साह पर सहमति बनी। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद भी मौजूद रहे। एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी ने कहा कि नई समिति और प्रशासन के समन्वय से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts