पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : हल्द्वानी पहुंचे सी.एस.और डी.जी.पी.। ITBP ने पुलिस के साथ संभाला मोर्चा।नियंत्रण में हालात…

February 9, 2024
in उत्तराखंड
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, हल्द्वानी):- ऊत्तराखण्ड के हल्द्वानी में हालातों का जायज़ा लेने के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ प्रदेश के डी.जी.पी.अभिनव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में घायलों के हाल जानने के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करी।
जिलाधिकारी ने एक पत्रकार वार्ता कर बताया कि सरकारी जे.सी.बी.और वाहनों को जलाया गया है। कहा कि इसे साम्प्रदायिक न बनाया जाए।

कर्फ्यू लागू किया गया है इसलिये हालात सुधरने तक किसी को भी संवेदनशील क्षेत्र में प्रवेश की अनुमाती नहीं रहेगी। आज सवेरे साढ़े दस बजे मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डी.जी.पी.अभिनव कुमार और ए.डी.जी.लॉ एंड आर्डर ए.पी.अंशुमान हेलीकाप्टर से एफ.टी.आई.के हैलीपेड पर उतरे।

उन्होंने डी.आई.जी.योगेंद्र रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह और एस.एस.पी.प्रह्लाद सिंह मीणा आदि जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बन्द कमरे में हालातों पर मंत्रणा की। सभी ने पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और फिर उपद्रवियों द्वारा जलाई गई वनभूलपुरा चौकी का भी निरीक्षण किया।
बताया गया है कि गुरुवार शाम से रात तक कुल 124 लोगघायल हो गए थे जिनका बेस और सुशील तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसमें अतिक्रमण तोड़ने गए नगर निगम, पुलिस कर्मी और मीडिया के लोग शामिल हैं। हालांकि मौतों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ रही है और प्रशासन भी कोई सूचना देने से कन्नी काट रहा है। संवेदनशील वनभूलपुरा क्षेत्र में घुसने की किसी को भी अनुमती नहीं दी जा रही है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि उन्होंने हालातों का जायज़ा ले लिया है जिसे मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। सरकार उसके बाद ही कोई फैसला लेगी। डी.जी.पी.अभिनव कुमार ने कहा कि हालातों को काबू में ले लिया गया है। माहौल थोड़ा संवेदनशील है लेकिन जल्द कंट्रोल कर लिया जाएगा।

 


Previous Post

एक्सक्लूसिव : चौतरफा मुश्किलों से गिरे IFS पटनायक । यौन उत्पीड़न से लेकर आय से अधिक संपत्ति में गिरेगी गाज!

Next Post

Mark Zuckerberg promises to travel the entire United States in 2017

Next Post

Mark Zuckerberg promises to travel the entire United States in 2017

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: प्रमुख सचिव की फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से अफसरों से मांगे पैसे। SSP से शिकायत ..
  • खुलासा: 200 बीघा वन भूमि पर कब्जा। अधिकारियों पर भूमाफियाओं से मिलीभगत के आरोप
  • BIS द्वारा पेपर और प्लास्टिक पैकेजिंग मानको पर केंद्रित ‘मानक मंथन’ का आयोजन
  • बड़ी खबर:  सीएम धामी ने 20 नई एसी टेंपो ट्रैवलर्स को दिखाई हरी झंडी..
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल : दून में रॉटविलर हमले में घायल महिला की सर्जरी। मंत्री ने जाना हाल..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!