रात के अंधेरे में अनियंत्रित टैक्सी ने कैंट की दीवार को तोड़ा। कार भी बुरी तरह से श्रतिग्रस्त।
      जानिए कहां का है मामला…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक टैक्सी चालक ने नशे की हालत में जोरदार टक्कर मारकर कैंट क्षेत्र की दीवार को श्रतिग्रस्त कर दिया। घटना में टवेरा टैक्सी का एक हिस्सा भी टूट गया। चालक टैक्सी छोड़कर फरार। पुलिस ने कहा कि जानकारी आई लेकिन दोनों पक्षों के बीच नुकसान की भरपाई की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक टैक्सी चालक ने नशे की हालत में जोरदार टक्कर मारकर कैंट क्षेत्र की दीवार को श्रतिग्रस्त कर दिया। घटना में टवेरा टैक्सी का एक हिस्सा भी टूट गया। चालक टैक्सी छोड़कर फरार। पुलिस ने कहा कि जानकारी आई लेकिन दोनों पक्षों के बीच नुकसान की भरपाई की बात चल रही है।
नैनीताल में तल्लीताल के कैंट में रविवार देर रात एक टवेरा टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि टवेरा टैक्सी संख्या यू.के.04 टी.ए.3786 का चालक नशे की हालत में था और टवेरा को तेज गति में ले जाते समय कैंटोनमेंट की दीवार से जा टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि उससे दीवार टूटकर दूर जा गिरी और गाड़ी में भी चालक की साइड बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई। घटना लगभग 10:45 बजे की बताई जा रही है। ये भी जानकारी मिली है कि टैक्सी चालक हादसे के बाद अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच दीवार को ठीक कराने को लेकर बात चल रही है इसलिए शिकायत आने पर कार्यवाही की जाएगी। गेठिया निवासी वाहन चालक जीवन की तरफ से बताया गया कि एक मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में वाहन दीवार से टकरा गया, जिसे सुधारने की बात चल रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts