ध्यानी के जाने के बाद आया जनता का ध्यान

डॉ ध्यानी के स्थानांतरण के पाद विधायक ने एक महीने के अंदर नए डॉक्टर की तैनाती का दिया भरोसा। गिरीश गैरोला उत्तरकाशी जिले के एकमात्र जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉक्टर जगदीश ध्यानी के जाने के बाद सरकार को जनपद वासियों को होने वाली परेशानी का ध्यान आया । गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने […]

डॉ ध्यानी के स्थानांतरण के पाद विधायक ने एक महीने के अंदर नए डॉक्टर की तैनाती का दिया भरोसा।

गिरीश गैरोला

उत्तरकाशी जिले के एकमात्र जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉक्टर जगदीश ध्यानी के जाने के बाद सरकार को जनपद वासियों को होने वाली परेशानी का ध्यान आया । गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने बताया कि उनकी सरकार चिकित्सकों की कमी को लेकर बेहद गंभीर है और आने वाले 1 महीने के अंदर सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी कर दी जाएगी । उन्होंने बताया कि इसके लिए डॉक्टरों के साक्षात्कार चल रहे हैं । उत्तरकाशी के एकमात्र फिजीशियन के जाने के बाद सूनी पड़ी सीटी स्कैन मशीन  को लेकर विधायक ने कहा कि वह खुद इस मामले को लेकर गंभीर हैं और गैरसैंण विधान सभा सत्र में उन्होंने नियम 353 के तहत इस मामले को उठाया था। जिसके बाद सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जल्दी उत्तरकाशी जिला अस्पताल  में फिजिशियन की तैनाती कर दी जाएगी।

Also Read This

एक्शन: दोगुनी रकम और भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों की निवेश धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 26 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी निवेश पर अधिक ब्याज, भारी मुनाफा और कम समय में जमा पूंजी दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से कथित...

बड़ी खबर: उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा दर्ज, पढ़िए 

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब देहरादून की नगर...

Related Posts