सीएम  को हरारत : डाक्टरों मे हड़कम्प !!

डाक्टरों के उपचार से हालत में सुधार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आज शाम लगभग 5:30 बजे सांस लेने में तकलीफ महसूस होने पर तत्काल डॉक्टरों को बुलाया गया ।तब जाकर उनकी हालत मे सुधार आया।
आज शाम सारी रात 5:30 बजे मुख्यमंत्री अपने सचिवालय कार्यालय में दैनिक कार्यकाल निपटा रहे थे। सांस लेने में हल्की सी तकलीफ महसूस होने पर डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर का कहना है कि उन्हे बुखार के कारण मामूली सी परेशानी हो रही थी।
 फिलहाल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। आकस्मिकता की दृष्टि से मुख्यमंत्री कार्यालय के भवन के नीचे कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर यूनिट की एंबुलेंस भी बुला ली गई थी।
 डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है ।आज ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ परिवहन पर महत्वपूर्ण वार्ता करके लखनऊ से लौटे थे। उनके स्वास्थ्य में दिक्कत के पीछे अत्यधिक श्रम और थकान मानी जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts