बड़ी खबर : किच्छा विधायक बेहड़ ने की थानाप्रभारी के अश्लील ऑडियो पर कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट- मुकेश कुमार  पंतनगर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी का शर्मसार करने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है,जिसमे थाना प्रभारी एक युवती से अश्लील बातचीत कर रहा है।  इधर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात करके थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल […]

रिपोर्ट- मुकेश कुमार 

पंतनगर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी का शर्मसार करने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है,जिसमे थाना प्रभारी एक युवती से अश्लील बातचीत कर रहा है। 

इधर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात करके थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार,पिछले दिनों पंतनगर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था, जिसमे एक परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे परिवार के पिता और पुत्री को जेल भेज दिया। 

इस दौरान जेल गए परिवार की दूसरी पुत्री ने भी पुलिस को तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। 

इस बीच जेल गए पिता और पुत्री जमानत पर जेल से बाहर आ गए। दूसरी तरफ कई बार मुकदमा कायम कराने के लिए पंतनगर थाने पर जाने के कारण थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने युवती से अश्लील बातचीत शुरू कर दी। 

युवती ने थाना प्रभारी की बातचीत रिकार्ड कर ली और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ से इसकी शिकायत की। जिसके बाद किच्छा विधायक बेहड़ ने देहरादून में डीजीपी अभिनव कुमार से मिलकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। 

किच्छा विधायक बेहड़ ने बताया कि डीजीपी ने इस मामले की जांच डीजीपी पी रेणुका को सौंपी है।विधायक बेहड़ ने आज रुद्रपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर थाना प्रभारी डांगी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts