लापरवाही : खटीमा शिक्षा विभाग ने मानको को ताक पर रख बच्चों को करा दी स्विमिंग

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

खटीमा उधम सिंह नगर

शिक्षा विभाग द्वारा तैराकी प्रतियोगिता की तैयारी खटीमा क्षेत्र के अशोक फॉर्म में किसी निजी व्यक्ति के तालाब में कराई गई, जहां छात्रों के तैराकी के मानकों का विभाग द्वारा ध्यान नहीं रखा गया।

दरअसल खटीमा में माध्यमिक समन्वय द्वारा माध्यमिक खेल प्रतियोगिता हेतु तैराकी का परीक्षण अशोक फॉर्म के निजी तालाब में प्रशिक्षण कराया गया, जहां पर तालाब में छात्रों की सुरक्षा के कोई पुक्ता इंतजाम नहीं थे।

एक और बरसात के मौसम में तालाब में जहरीले कीट होने का खतरा बना हुआ होता है ,उसी पर खुले तालाब में जो माध्यमिक सामान्य द्वारा स्विमिंग की तैयारी की जा रही थी।

क्या माध्यमिक खेल हेतु विभाग के पास इतना पैसा भी उपलब्ध नहीं होता है कि एक दिन के लिए कहीं स्विमिंग पूल किराए पर लिया जा सके!

क्या विभाग को यह सुनिश्चित करना आवश्यक नहीं है कि बच्चों की सुरक्षा को ज्यादा महत्व दिया जाए!

इस घटना पर खंड शिक्षा अधिकारी खटीमा भानु प्रताप कुशवाहा का कहना है कि यह तैराकी प्रशिक्षण माध्यमिक समन्वय द्वारा किया गया इसकी जांच की जाएगी ।यदि इसमें कोई दोषी पाया जाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी ।

वहीं शासन प्रशासन को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह के खेल प्रतियोगिता की तैयारी की जाती है उसके लिए छात्रों के लिए प्रशिक्षण के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए,जिस की छात्रो के प्रशिक्षण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts