हाइकोर्ट न्यूज : IAS बृजेश कुमार संत को नोटिस जारी। राज्य सरकार से मांगा जवाब, जानिए मामला ..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के आई.ए.एस.बृजेश कुमार संत को कई विभागों का कार्यभार देने के मामले में उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ की याचिका पर सुनवाई करते हुए बृजेश कुमार संत को नोटिस जारी कर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता जितेंद्र चौधरी ने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के आई.ए.एस.बृजेश कुमार संत को कई विभागों का कार्यभार देने के मामले में उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ की याचिका पर सुनवाई करते हुए बृजेश कुमार संत को नोटिस जारी कर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता जितेंद्र चौधरी ने बताया की टैक्सी मैक्सी महासंघ ने याचिका में कहा कि आई.ए.एस.संत को राज्य सरकार ने छः विभागों का कार्यभार दिया है। इस वजह से उनके काम प्रभावित हो रहे हैं और उनकी याची की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। राज्य सरकार ने उन्हें दो खनन के विभाग और तीन ट्रांसपोर्ट के डिपार्टमेंट दिए हैं, जिनमे उन्हें ट्रांसपोर्ट सेकेट्री, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और चैयरमेन एस.टी.ए.तथा रोडवेज डिपार्टमेंट के वित्तीय सलाहकार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जबकि, नियमावली के अनुसार एस.टी.ए.का चैयरमेन वह व्यक्ति होगा जिसका उसमें कोई हित नहीं होगा। इसलिए उनकी जगह किसी अन्य अधिकारी को इस विभाग की जिमेदारी दी जाय, ताकि उनके कार्य समय पर हो सकें।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts