बड़ी खबर: डॉ पराग धकाते को नियुक्त किया यमुना धाम हरीपुर का नोडल अधिकारी..

नीरज उत्तराखंडी 

कालसी; हरिपुर यमुना तट पर घाट निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने डेढ़ वर्ष पूर्व शिलान्यास किया था परंतु अभी भी कार्य प्रारंभ ना होने को लेकर लोक पंचायत ने इसका विरोध किया था इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यमुना निर्माण घाट के लिए विधिवत मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ मधुकर पराग धकाते को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
हरिपुर कालसी की पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक मेहता को प्रदर्शित करते हुए लोक पंचायत इस स्थान पर घाट निर्माण के लिए प्रयास कर रही है जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 सितंबर 2023 को हरिपुर यमुना तट पर घाटों का शिलान्यास किया था।
परंतु लंबे इंतजार के बाद भी घाटों का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री ने एक विशेष बैठक में डॉ पराग मधुकर धकाते को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है इसके आदेश अपर सचिव संजय टोलिया ने जारी किये है।

डॉ धकाते वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के साथ-साथ वन भूमि स्थानांतरण, एवं पर्यावरण का कार्य देख रहे हैं। उनके नोडल अधिकारी बनने पर कार्य में तेजी आएगी ।
‌ मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस कार्य को 6 माह के अंदर पूरा करना है। लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान ने कहा है कि डॉ पराग धकाते को नोडल अधिकारी बनाने से कार्य प्रारंभ होगा इसकी गुणवत्ता और समय सीमा के साथ कार्य पूरा भी होगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts