हादसा: यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त। एक की मौत, पांच घायल

नीरज उत्तराखंडी  मोरी, 21 फरवरी 2025। तहसील मोरी के अंतर्गत सांकरी के पास जखोल मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों […]

नीरज उत्तराखंडी 

मोरी, 21 फरवरी 2025। तहसील मोरी के अंतर्गत सांकरी के पास जखोल मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोरी ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए उप-चिकित्सालय पुरोला रेफर कर दिया गया।

हादसे में हताहतों की जानकारी:

मृतक:

  • हुरूलाल (45 वर्ष), पुत्र नीरू, निवासी ग्राम दोणी।

घायल:

  1. राजेन्द्र (22 वर्ष), पुत्र अतरूलाल, निवासी भितरी।
  2. सुलोचना (22 वर्ष), पत्नी राजेन्द्र, निवासी भितरी।
  3. कमलेश (22 वर्ष), पुत्र खड़ीसुख, निवासी भितरी।
  4. अमरीश (19 वर्ष), पुत्र सुनपुर, निवासी भितरी।
  5. हरीश (19 वर्ष), पुत्र प्यार दास, निवासी भितरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 07CA 2401 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts