हादसा: पुरोला-नौगांव मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी  पुरोला। पुरोला से नौगांव जा रही एक अल्टो कार (नंबर DL 3C AG 9937) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक कुलदीप सिंह (50 वर्ष), निवासी ग्राम गांगरो, हाल निवासी सांकरी, गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल […]

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला। पुरोला से नौगांव जा रही एक अल्टो कार (नंबर DL 3C AG 9937) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक कुलदीप सिंह (50 वर्ष), निवासी ग्राम गांगरो, हाल निवासी सांकरी, गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल उपजिला चिकित्सालय पुरोला ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts