ब्रेकिंग: डीएम ने जारी किए स्कूलों में समय के बदलाव के आदेश। देखें आदेश..

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट – विशाल सक्सेना

उधम सिंह नगर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगे सभी विद्यालय

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी उधम सिंह नगर, नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद के सभी स्कूलों की समय सारणी में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद के कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त राजकीय, अर्धसरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन अब सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि तेज गर्मी और उच्च तापमान बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वे आदेश का पूर्ण रूप से पालन करें।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा उक्त आदेश की अवहेलना की जाती है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51(ख) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts