Uttarakhand Accident News: केदारनाथ हाईवे पर पत्थर गिरने से मंदाकिनी नदी में गिरी कार। चालक की मौत, 5 यात्री घायल

Rudraprayag Car Accident: उत्तराखंड के केदारनाथ हाईवे पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। काकड़ागाड़ के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सीधे मंदाकिनी नदी में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो […]

Rudraprayag Car Accident: उत्तराखंड के केदारनाथ हाईवे पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। काकड़ागाड़ के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सीधे मंदाकिनी नदी में जा गिरी।

हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। SDRF और DDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा।

पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने कार को धक्का देकर नदी में गिराया

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार, 5 अक्टूबर की शाम करीब 5:48 बजे हुआ। कार संख्या UP 32 JB 0101 गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी। जैसे ही वाहन कुंड क्षेत्र के काकड़ागाड़ के पास पहुंचा, अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने लगे। एक बड़ा पत्थर कार पर गिरा, जिससे कार अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी के किनारे जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद SDRF टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में चालक की मौत, पांच लोग घायल

इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (उम्र 40 वर्ष),  निवासी शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

वहीं कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। SDRF और DDRF की टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे में घायल यात्रियों की सूची

  1. अंजलि मौर्य (उम्र 32 वर्ष) – पत्नी मुकेश कुमार, निवासी बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
  2. अमोली मौर्य (उम्र 5 वर्ष) – पुत्री मुकेश कुमार, निवासी बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
  3. अरुण मौर्य (उम्र 40 वर्ष) – पुत्र कुंज बिहारी मौर्य, निवासी केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ
  4. रचना मौर्य – पत्नी अरुण मौर्य, निवासी केशरबाग, लखनऊ
  5. पिहू मौर्य (उम्र 2.5 वर्ष) – पुत्री अरुण मौर्य, निवासी केशरबाग, लखनऊ

आपदा प्रबंधन टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही SDRF और DDRF की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी किनारे फंसे घायलों को बड़ी सावधानी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

Also Read This

GST विभाग का बड़ा एक्शन: 7 फार्मा कंपनियों पर छापा, ₹3.08 करोड़ सरकारी खजाने में जमा

Haridwar News: उत्तराखंड में कर चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के कथित दुरुपयोग के मामलों में राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार, 22 अक्टूबर को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 26...

Related Posts