रोजगार मेला: उत्तराखंड में युवाओं को सुनहरा मौका!

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में कौशल विकास एवं सेवा योजना विभाग रोजगार मेले आयोजित कर रहा है। इस कड़ी में 11 नवंबर को उधम सिंह नगर जिले में विशेष जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के पास नौकरी हासिल करने का मौका रहेगा। […]

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में कौशल विकास एवं सेवा योजना विभाग रोजगार मेले आयोजित कर रहा है। इस कड़ी में 11 नवंबर को उधम सिंह नगर जिले में विशेष जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के पास नौकरी हासिल करने का मौका रहेगा।

रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रपुर में होगा। जानकारी के मुताबिक इस जॉब फेयर में 35 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होने आ रही हैं। इन कंपनियों का लक्ष्य है कि इस मेले में लगभग 1500 बेरोजगार युवाओं का चयन किया जा सके।

इस भर्ती मेले में मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, फार्मा तथा अन्य सर्विस सेक्टर से जुड़े दिग्गज उद्योग और संस्थान भाग लेंगे। कंपनियां मौके पर इंटरव्यू लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी पहले से अपना रजिस्ट्रेशन नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।

योग्यता पात्रता में – 8वीं पास, हाइस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई, तथा डिप्लोमा धारक युवा शामिल हैं।

  • दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य :
  • सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल व फोटोकॉपी
  • आधार कार्ड
  • बायोडाटा
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • अधिक जानकारी के लिए संपर्क : 05944 – 250691

Also Read This

ब्रेकिंग: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा! DA में 3% बढ़ोतरी, अब मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत वृद्धि...

भीषण हादसा : नदी में गिरी इनोवा; 4 की मौत, 2 लापता

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित...

Related Posts