दो नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप में अतिथि शिक्षक युनूस अंसारी गिरफ्तार

चमोली जिले में राजकीय इंटर कॉलेज गौणा में पढ़ाने वाले अतिथि प्रवक्ता युनूस अंसारी को दो नाबालिग छात्र–छात्रा के यौन शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिकायत सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज की और आरोपी को लगभग 12 घंटों के भीतर यूपी के बिजनौर जिले के जलालाबाद क्षेत्र से […]

चमोली जिले में राजकीय इंटर कॉलेज गौणा में पढ़ाने वाले अतिथि प्रवक्ता युनूस अंसारी को दो नाबालिग छात्र–छात्रा के यौन शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिकायत सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज की और आरोपी को लगभग 12 घंटों के भीतर यूपी के बिजनौर जिले के जलालाबाद क्षेत्र से पकड़ लिया।

अंसारी पर आरोप है कि वह परीक्षा में असफल करने की धमकी देकर बच्चों का दुरुपयोग करता था। मामला 30 नवंबर को प्रकाश में आया, जब पीड़ित परिवारों ने कोतवाली चमोली में तहरीर दी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत के आदेश दिए गए और उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।

एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर एसआई विजय प्रकाश की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने सर्विलांस और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी का ठिकाना तलाश कर उसे धर दबोचा। टीम के लिए 2500 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

इधर, गांव के ग्रामीणों का कहना है कि अंसारी लंबे समय से बच्चों के साथ गलत बर्ताव कर रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मूल रूप से बिजनौर निवासी यह शिक्षक वर्षों पहले चमोली छोड़कर परिवार सहित यूपी चला गया था, फिर भी उसे चमोली तहसील से स्थायी निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। इसी प्रमाणपत्र के आधार पर उसे अतिथि शिक्षक की नियुक्ति भी मिल गई।
गांव वालों का आरोप है कि प्रमाणपत्र जारी करने में संबंधित अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। वहीं यह भी सामने आया है कि आरोपी के परिवार का पहले भी चमोली में विवादों से नाता रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Also Read This

एक्शन: राज्य कर विभाग ने तीन फर्मों पर मारा छापा,करोड़ो की कर चोरी पकड़ी 

काशीपुर। कर चोरी के खिलाफ उत्तराखंड राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर क्षेत्र में एक साथ तीन फर्मों पर छापेमारी की।...

बड़ी खबर : उत्तराखंड में खनन रॉयल्टी निजी कंपनी को देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के एक निजी कंपनी को खनन की रॉयल्टी वसूलने और बिना टेंडर के खन पट्टे देने...

Related Posts