एक्शन (वीडियो): नाबालिग को भारी पड़ा मॉडिफाइड बाइक स्टंट। 31,500 का चालान,बाइक सीज 

अल्मोड़ा। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत द्वाराहाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाकर फर्राटा भर रहे एक नाबालिग को पकड़ते हुए बाइक सीज कर दी। साथ ही 31,500 […]

अल्मोड़ा। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत द्वाराहाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाकर फर्राटा भर रहे एक नाबालिग को पकड़ते हुए बाइक सीज कर दी। साथ ही 31,500 रुपये का कोर्ट चालान भी किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार पूरे जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विशेष रूप से काली फिल्म लगे वाहनों, रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

नाबालिग चला रहा था मॉडिफाइड बाइक

पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में एसएसआई मीना आर्या और पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक नाबालिग बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने मौके पर ही मोटरसाइकिल को सीज करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 31,500 रुपये की कोर्ट चालानी कार्रवाई की। साथ ही नाबालिग और उसके बड़े भाई अंश दीप की काउंसिलिंग की गई और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की सख्त चेतावनी दी गई। बाद में नाबालिग को उसके बड़े भाई के सुपुर्द कर दिया गया।

ध्वनि प्रदूषण और स्टंटबाजी पर पुलिस सख्त

द्वाराहाट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड बाइक, रेट्रो साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts