बड़ी खबर: इस गांव में जोशीमठ जैसी दरारें। चार मकान ढहे, 35 जर्जर

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के ल्वेटा गांव में जोशीमठ (गढ़वाल) की तरह मकानों में दरारें आ गई हैं। बीते एक महीने में चार मकान गिर चुके हैं, जबकि करीब 35 मकान जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। अनहोनी की आशंका के चलते कई ग्रामीण टेंट में रहने को मजबूर हैं, तो कुछ ने रिश्तेदारों के घर […]

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के ल्वेटा गांव में जोशीमठ (गढ़वाल) की तरह मकानों में दरारें आ गई हैं। बीते एक महीने में चार मकान गिर चुके हैं, जबकि करीब 35 मकान जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं।

अनहोनी की आशंका के चलते कई ग्रामीण टेंट में रहने को मजबूर हैं, तो कुछ ने रिश्तेदारों के घर शरण ले ली है। वहीं, 15 परिवार जान जोखिम में डालकर दरारों वाले मकानों में रहने को मजबूर हैं।

2010 में भी आई थी दरारें, प्रशासन ने दिया था मुआवजा
गुरुवार को ग्रामीणों ने डीएम आलोक कुमार पांडेय से मुलाकात कर गांव की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में भी गांव के कई मकानों में दरारें आई थीं और छह मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। तब प्रशासन ने तीन प्रभावित परिवारों को 1.20 लाख रुपये का मुआवजा दिया था।

गांव की आबादी पर मंडरा रहा खतरा
अब हालात और भयावह हो गए हैं। करीब 350 की आबादी वाले इस गांव के 35 मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं। पानी की पाइपलाइन भी उखड़ गई है, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास सुरक्षित भूमि है, लेकिन नए घर बनाने के लिए पैसे नहीं हैं।

प्रशासन से पुनर्वास की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से पुनर्वास और मुआवजे की मांग की है, ताकि वे सुरक्षित स्थान पर घर बना सकें। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts