उत्तराखंड में भूदेव ऐप लॉन्च, भूकंप से पहले देगा अलर्ट, सुरक्षा बढ़ेगी

उत्तराखंड जैसे भूकंप-संवेदनशील राज्य में अब भूकंप आने से पहले अलर्ट मिल सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने आईआईटी रुड़की के सहयोग से भूदेव ऐप तैयार किया है, जो संभावित भूकंप से कुछ क्षण पहले ही मोबाइल फोन पर चेतावनी भेज देगा। प्रदेश भूकंपीय दृष्टि से अति संवेदनशील […]

उत्तराखंड जैसे भूकंप-संवेदनशील राज्य में अब भूकंप आने से पहले अलर्ट मिल सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने आईआईटी रुड़की के सहयोग से भूदेव ऐप तैयार किया है, जो संभावित भूकंप से कुछ क्षण पहले ही मोबाइल फोन पर चेतावनी भेज देगा।

प्रदेश भूकंपीय दृष्टि से अति संवेदनशील जोन में आता है, जहाँ समय-समय पर भूकंप की घटनाएं दर्ज होती रहती हैं। ऐसे में इस तकनीक से आमजन को समय रहते सतर्क रहकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में बड़ी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए भूदेव ऐप को अपने मोबाइल फोन पर ज़रूर डाउनलोड करें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने रिश्तेदारों और परिचितों को भी इस ऐप को इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए तैयारी और समझदारी दोनों बेहद जरूरी हैं और सुरक्षित उत्तराखंड के निर्माण में सभी को सहभागी बनना चाहिए।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts