बड़ी खबर : यहां अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना नैनीताल जनपद स्थित कालाढूंगी गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया, कोटाबाग स्थित ग्राम सभा पतलिया गाजा में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात युवक ने खड़ी एक हुंडई कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग की इस सनसनीखेज वारदाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जानकारी […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

नैनीताल जनपद स्थित कालाढूंगी गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया, कोटाबाग स्थित ग्राम सभा पतलिया गाजा में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात युवक ने खड़ी एक हुंडई कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग की इस सनसनीखेज वारदाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जानकारी अनुसार कोटाबाग की ग्राम सभा पतलिया-गाजा में सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार संख्या UK04 K 2997 को निशाना बनाकर अचानक गोलियां चला दी, घटना के बाद मौके पर 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद किया गया है, गोली चलने की आवाज से आसपास के ग्रामीण घबरा गए, कुछ लोग तो भागकर अपने घरों में चले गए।

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, ग्रामीणों में डर और अफरा-तफरी के माहौल को देखते हुए तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी, पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, कार पर फायरिंग के निशानों की जांच की जा रही है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे कोई पुरानी रंजिश या फिर किसी और आपराधिक वारदात से जुड़ा मामला तो नहीं है।

वहीं स्थानीय का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बन रहा है, उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है, फिलहाल कालाढूंगी थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा, इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर ,देंखे लिस्ट 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती के...

Related Posts