बड़ी खबर: बिहार के बेगूसराय से मिली ट्रेन से लापता हुई नवविवाहिता 

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से सामने आए नवविवाहिता के रहस्यमयी ढंग से लापता होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई नवविवाहिता को हरिद्वार पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार,शुरुआती जांच […]

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से सामने आए नवविवाहिता के रहस्यमयी ढंग से लापता होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई नवविवाहिता को हरिद्वार पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार,शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला अपनी मर्जी से गई थी। हालांकि इसके पीछे क्या वजह थी, इसका खुलासा उसके बयान दर्ज होने के बाद ही हो सकेगा।

केदारनाथ दर्शन के बाद लौट रहा था नवदंपति

जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी नवविवाहिता की हाल ही में शादी हुई थी और वह अपने पति के साथ गाजियाबाद में रह रही थी। शादी के बाद दंपति उत्तराखंड धार्मिक यात्रा पर आया था और केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहा था।

बीती 5 मई की रात दोनों नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से देहरादून से गाजियाबाद जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हरिद्वार तक दोनों जाग रहे थे, लेकिन इसके बाद पति को नींद आ गई।

जब मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास पति की आंख खुली तो पत्नी सीट पर मौजूद नहीं थी। इसके बाद ट्रेन में तलाश शुरू की गई, लेकिन नवविवाहिता का कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों की शिकायत पर लक्सर कोतवाली पुलिस और जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान महिला की आखिरी लोकेशन लक्सर क्षेत्र के आसपास मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन कर अलग-अलग दिशाओं में तलाश शुरू की। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

बिहार के बेगूसराय से मिली महिला

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हरिद्वार पुलिस ने नवविवाहिता को बिहार के बेगूसराय से खोज निकाला है। महिला पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी फोन पर परिजनों से भी बातचीत कराई गई है।

पुलिस अब महिला को लक्सर लाने की तैयारी कर रही है, जहां उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह अचानक ट्रेन से क्यों चली गई थी।

नवविवाहिता के अचानक ट्रेन से गायब होने के बाद मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

दावा किया जा रहा था कि लक्सर रेलवे स्टेशन के कुछ सीसीटीवी कैमरे बंद मिले थे। हालांकि यह ट्रेन लक्सर स्टेशन पर रुकती नहीं है और बाईपास मार्ग से गुजरती है।

फिलहाल पुलिस ने महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Also Read This

एक्शन: अब नहीं होगी निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली। नियम तोड़े तो समझो मान्यता रद्द 

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वसूली पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित...

हादसा: गंगा में नहाते तेज बहाव में बहे दिल्ली के दो युवक। सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश: ऋषिकेश के सिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक तेज बहाव में बह गए। घटना के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts