बड़ी खबर: शिक्षा विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, प्रधानाचार्य पर निलंबन की तलवार

रिपोर्ट :बिजेंद्र राणा  जनता इंटर कॉलेज धारणखेत की प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय जांच में 11 गंभीर अनियमितताएँ सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजी गई जांच आख्या में विद्यालय संचालन, वित्तीय प्रबंधन, स्टाफ वेतन, बोर्ड परीक्षा व्यवस्था तथा विभागीय निर्देशों […]

रिपोर्ट :बिजेंद्र राणा 

जनता इंटर कॉलेज धारणखेत की प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय जांच में 11 गंभीर अनियमितताएँ सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजी गई जांच आख्या में विद्यालय संचालन, वित्तीय प्रबंधन, स्टाफ वेतन, बोर्ड परीक्षा व्यवस्था तथा विभागीय निर्देशों की अवहेलना से जुड़े कई मामलों को उजागर किया गया है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानाचार्य पर स्टाफ का वेतन लंबे समय तक रोके रखने, विद्यालय अभिलेखों में अनियमितता, विभागीय आदेशों का अनुपालन न करने, बोर्ड परीक्षा नियमों की अनदेखी तथा जांच में अपेक्षित सहयोग न देने जैसे आरोप पाए गए हैं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ।

खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रधानाचार्य के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई, पद से हटाने अथवा निलंबन की संस्तुति की है।

अब पूरे मामले पर अंतिम निर्णय शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को लेना है। यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts